जालंधर के मशहूर लवली ग्रुप का मालिक बन कर दिया कांड, मामला उड़ा देगा होश
punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 04:57 PM (IST)
जालंधर: जालंधर के मशहूर लवली ग्रुप से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लवली बेक स्टूडियो के कर्मचारी के साथ ये घटना हुई है। कर्मचारी की पहचान वादिक श्रीवास्तव के रुप में हुई है।
इसे लेकर पुलिस को दी शिकायत में वादिक श्रीवास्तव ने बताया कि उसे वाट्सएप कॉल आई थी। फोन करने वाले ने मित्तल परिवार के सदस्य की डी.पी. पर फोटो लगाई हुई थी। इस दौरान आरोपी द्वारा कर्मचारी के बैंक अकाउंट की जानकारी लेने की कोशिश की गई। आरोपी उससे धोखाधड़ी की कोशिश कर रहा था कि उसे संदेह हो गया और मालिक को उसने जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here