अगर आप भी ATM से पैसे निकलवाने जा रहे हैं तो सावधान! हैरान करेगा पूरा मामला
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 06:54 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में आए दिन धोखाधड़ी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ATM कार्ड बदलकर लाखों का हैरानीजनक मामला फतेहगढ़ साहिब से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में एक ATM कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से 41,300 रुपए के ठग लिए गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित हीरा लाल निवासी बस्सी पठाना ने बताया कि, वह साउंड सिस्टम का काम करता है। वह पैसे निकलवाने के लिए ATM गया था। दौरान वहां पर एक टोपी पहने हुए अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। बार-बार उसे पीछे से हटने के लिए कहा लेकिन वह वहीं खड़ा रहा। इसी बीच वहां एक अन्य व्यक्ति ATM कार्ड लेकर वहां आ गया। दोनों ने उसे बातों में उलझा लिया और देखते ही देखते उसके असली ATM कार्ड को बदलकर उसे दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से उसके खाते से 41,300 रुपए निकाल लिए।
पुलिस ने मामले शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चौकी सिटी बस्सी पठाना का कहना है कि, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब भी ATM पर जाएं तो वहां पर किसी को भी अपने साथ खड़ा न होने दें और न ही अपनी पिन नंबर किसी को बताए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

