Love Marriage करवाकर बुरा फंसा शख्स, सामने आई पत्नी की ऐसी सच्चाई ने उड़ा डाले होश

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 03:32 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): यहा प्रेम विवाह करवा कर एक युवक बुरा फंस गया। दरअसल, थाना लाडोवाल की पुलिस ने एक महिला के खिलाफ अपनी 3 शादियों की बात छुपाकर चौथी शादी करके धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी जगदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि गांव रज्जोवाल निवासी गगनदीप सिंह चोपड़ा पुत्र करनैल सिंह ने 1 अगस्त को पुलिस कमिशनर लुधियाना को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी 2019 में ज्योति पुत्री ओम प्रकाश निवासी गुरु गोबिन्द सिंह नगर के साथ लव मैरिज हुई थी लेकिन ज्योति ने उसे यह नहीं बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसकी 3 शादियां हुई हैं।

जब उसे पत्नी की पहली 3 शादियों बारे पता चला तो उसकी पत्नी ने उसे झूठे केस मे फंसाने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने अब भी एक लड़के के साथ संबंध रखे हुए हैं। जब उसने उस बारे अपनी पत्नी से बात करनी चाही तो वह घर में झगड़ा कर घर में पड़े सोने के गहने व 50 हजार की रकम लेकर फरार हो गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की गहन जांच के बाद उक्त महिला खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, अभी तक आरोपी महिला फरार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News