फौज की भर्ती में जाली सर्टीफिकेट देने वाले 14 उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 08:08 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): पटियाला में हुई फौज की भर्ती में जाली सर्टीफिकेट लगा कर भर्ती हुए 14 उम्मीदवारों के खिलाफ थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, उनमें गुरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी चड्ढा गोबिंदपुरा थाना खनौरी जिला संगरूर, मनजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी वार्ड नं. 13 नजदीक गुरु नानक अकैडमी मुनक जिला संगरूर, सोनू पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव करौंदा थाना खनौरी जिला संगरूर, जसवीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी मुहल्ला लालू पत्ती थाना दिड़बा जिला संगरूर, सूरज मल पुत्र रोशन लाल निवासी गांव भूलण थाना खनौरी जिला संगरूर, रिंकू सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव करौंदा थाना खनौरी जिला संगरूर, मनजीत सिंह पुत्र दया सिंह निवासी गांव गंडुआ थाना धर्मगढ़ जिला संगरूर, संजय सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव करौंदा थाना खनौरी जिला संगरूर, सुनील पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव करौंदा थाना खनौरी जिला संगरूर, बलविंदर सिंह पुत्र राम पाल निवासी गांव सलेमगढ़ थाना मुनक जिला संगरूर, नरेश पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव अणदाना तहसील मुनक थाना खनौरी, राजू सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी गांव बंगा थाना मुनक जिला संगरूर, राज सिंह पुत्र नन्ना सिंह निवासी गांव बंगा थाना मुनक जिला संगरूर और सुखजिंदर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी गांव करौंदा थाना खनौरी जिला संगरूर शामिल हैं।

Anjna