फौज में भर्ती के लिए दूसरे नौजवान के स्थान पर फिजीकल टैस्ट देते 7 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2019 - 08:28 AM (IST)

दसूहा(झावर): उच्ची बस्सी 18 एफ.ए.डी. मिलिट्री ग्रुप में ट्रेड्समैन की भर्ती हो रही है। भर्ती कर रहे अधिकारियों ने दूसरे नौजवान के स्थान पर फिजीकल टैस्ट दे रहे 7 नौजवानों को दसूहा पुलिस के हवाले किया।  दसूहा थाना से ए.एस.आई. पवन कुमार व एस.आई. रघवीर सिंह ने बताया कि भर्ती कर रहे नायब सूबेदार जसवंत सिंह ने लिखती तौर पर दसूहा पुलिस को इसकी सूचना दी। 

गिरफ्तार किए गए कुलदीप सिंह, ओमवीर, जीवन, प्रेम सिंह, गुरमीत, सुशील, राजेश निवासी यू.पी. व हरियाणा स्टेट के हैं। इनके विरुद्ध धारा 419, 420 व 120-बी के अधीन केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच जारी है। डी.एस.पी. दसूहा ए.आर. शर्मा, थाना प्रभारी भूषण सेखड़ी भी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं।

swetha