Australia भेजने का सपना दिखाया, Malaysia भेजकर किया किनारा, Agent ने ठगे लाखों
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 04:29 PM (IST)
नवांशहर(त्रिपाठी): वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी करने वाले एजैंट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
एस.एस.पी. को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह पुत्र सुरिन्दर सिंह निवासी रुढकी खास जिला होशियारपुर ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। उसके एक दोस्त ने उसे बताया कि वह एजैंट की मार्फत वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया जा रहा है।
उसने बताया कि एजैंट ने पहले उसे मलेशिया भेजना है तथा वहा से ऑस्ट्रेलिया भेजना है। उसने बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया जाने संबंधी अपने पिता से बात की तो उन्होंने बताया कि जब उसके दोस्त का वीजा लग जाएगा तो उसके उपरान्त एजैंट से बात करेंगे।
उसने बताया कि उसके दोस्त को एजैंट ने जब मलेशिया भेज दिया तो उसके पिता ने ट्रैवल एजैंट हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी के साथ उसकी लंगडोआ स्थित दुकान पर बात की। उसने बताया कि ऑस्ट्रेलिया भेजने का सौदा 14 लाख रुपए में तय हुआ।
उसने बताया कि उसके पिता ने विभिन्न तारीखों पर उक्त एजैंट को 6 लाख रुपए दे दिए। उसने बताया कि उक्त एजैंट ने उसे मलेशिया भेज दिया जहां उसका दोस्त भी उसे मिल गया। उसने बताया कि एजैंट ने भरोसा दिया था कि वह उसे मलेशिया से आगे ऑस्ट्रेलिया भेज देगा।
परन्तु मलेशिया में उसका 2 महीने का वीजा खत्म हो गया परन्तु एजैंट ने उसे ऑस्ट्रेलिया नही भेजा। उसने बताया कि मलेशिया का 2 महीने का वीजा खत्म होने पर उसे वापस इंडिया आना पड़ा। उसने बताया कि उसका पिता एजैंट के घर बार-बार चक्कर लगाकर अपने पैसे वापस करने को कहते रहे परन्तु एजैंट ने उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही दिए।
एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापस करने तथा आरोपी एजैंट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने आरोपी एजैंट हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी निवासी दिल्ली हाल निवासी नवांशहर के खिलाफ दी भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस., 2023 की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

