Be Alert! कहीं आप न हो जाएं ऐसी ठगी का शिकार, ज्वेलर ने गंवाए हजारों रूपए

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 03:19 PM (IST)

जीरकपुर(धीमान): बलटाना क्षेत्र में चालाकी से ठगी करने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो युवकों ने एक ज्वेलर को डिजिटल पेमेंट का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया और महंगी अंगूठी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में चिंता का माहौल बन गया है।

जानकारी देते गुरदेव ज्वेलर के मालिक संदीप वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दो युवक बाइक पर दुकान पर आए। उनमें से एक युवक अंदर आया और उसने करीब 68 हजार रुपये की अंगूठी पसंद की। पेमेंट करने के लिए उसने UPI स्कैनर से रकम भेजने की बात कही और कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 68,600 रुपये की पेमेंट होने की स्क्रीन भी दिखाई।

संदीप वर्मा ने बताया कि युवकों ने जल्दबाजी में पेमेंट का भरोसा दिलाया और अंगूठी लेकर बाहर खड़े अपने दोस्त के साथ बाइक पर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब दुकानदार के मोबाइल पर पेमेंट का कोई मैसेज नहीं आया तो उसने बैंक अकाउंट चेक किया, जिसमें कोई रकम जमा नहीं हुई थी। ठगी का पता चलने पर संदीप वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोनों युवकों की हरकतें दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News