फाइनेंस कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 03:28 PM (IST)

मोहाली (परदीप) : सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली ने जीरकपुर थाना क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह फर्जी फाइनेंस कंपनियों के नाम पर भोले-भाले लोगों को कम ब्याज दरों पर कर्ज देने झांसा देकर उनसे प्रोसेसिंग फीस और फाइल चार्ज के नाम पर पैसो की ठगी करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. संदीप कुमार गर्ग आई.पी.एस. सीनियर कप्तान पुलिस जिला मोहाली ने बताया कि जीरकपुर थाना क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपए, 270 ग्राम सोना, 20 ए.टी.एम. कार्ड, 20 चेक बुक्स, 40 मोबाइल, 50 सिम कार्ड, 15 कंप्यूटर सेट और 3 लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों की पहचान अमित कुमार पुत्र राम लुभाया निवासी जालंधर कुंज थाना बस्ती बावा खेल, संजीव कुमार पुत्र शेरचंद निवासी प्रभदयाल कालड़ेवाली गली गांधी मोहल्ला थाना सिटी फाजिल्का, रूपेश कुमार उर्फ ​​हेमंत कुमार उर्फ रोहित कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी माधोनगरी थाना सिटी फाजिल्का हॉल निवासी सेक्टर-15 पंचकूला,  शिव प्रकाश मिश्रा पुत्र राम कृपाल मिश्रा निवासी थाना कुरेभार जिला सुल्तानपुर यू.पी., करण दहिया पुत्र बलराज सिंह निवासी भगत सिंह नगर थाना शहर सिरसा जिला सिरसा हरियाणा, भवन सिंह पुत्र नरपत सिंह निवासी जिला जोधपुर राजस्थान, उमेश चंद्र सोनी पुत्र हरभजन लाल सोनी निवासी  न्यू करतार नगर थाना डिवीजन नंबर 5 जिला जालंधर, करण नायर पुत्र राज कुमार नायर निवासी  ग्रीन एवेन्यू एम.एस. फार्म पैलेस पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल जिला जालंधर, अर्जुन नायर पुत्र राज कुमार नायर निवासी ग्रीन एवेन्यू एमएस फार्म पैलेस पुलिस स्टेशन के पास बस्ती बावा खेल जिला जालंधर, अजय कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी  सेक्टर- 52 चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन सेक्टर -61 चंडीगढ़ को यू.टी. के रूप में हुई है। आरोपी के 5 अन्य साथियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini