धोखाधड़ी: कनाडा में PR दिलाने का झांसा दे ठगे लाखों

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 04:24 PM (IST)

भवानीगढ़ (विकास) : विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का समाचार प्राप्त हुए है। पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गुरतेज सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी काकड़ा थाना भवानीगढ़ ने एस.एस.पी. संगरूर को शिकायत दी है। गुरतेज सिंह ने बताया कि वह कृषि का काम करता है और विदेश जाना चाहता था। उसका एक दोस्त रोहित कुमार निवासी पंचकूला ने जनवरी 2019 में चंडीगढ़ के हरनीत सिंह और उसके पिता गुरजीत सिंह से पी.आर. देकर कनाडा भेजने संबंधी उसकी बातचीत करवाई। उक्त पिता-पुत्र ने उसको कनाडा में पी.आर. दिलाने का भरोसा देकर उससे 60 लाख रुपए की मांग की।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने पासपोर्ट सहित 3 बार 20-20 लाख रुपए का भुगतान किया था। लेकिन बाद में उक्त आरोपी लॉकडाउन लगने का कारण बताते रहे और उसके बाद सम्पर्क करने में टाल-मटोल करते रहे। गुरतेज सिंह ने आरोप लगाया कि हरनीत सिंह और गुरजीत सिंह ने न तो उन्हें बाहर भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। हालांकि जिद करने पर जनवरी 2022 में आरोपियो ने 60 लाख रुपए का चेक सौंपा, जो बाउंस हो गया। इस तरह उनसे 60 लाख रुपए ठगे गए। पीड़िता ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। मामले संबंधी एस.एस.पी. संगरूर के आदेश पर पुलिस आरोपी हरनीत सिंह और उसके पिता  गुरजीत सिंह निवासी चंडीगढ़ के खिलाफ भवानीगढ़ थाने में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा थाना प्रमुख भवानीगढ़ ने कहा कि मामले में आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News