कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 09:59 AM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिला गुरदासपुर के थाना दीनानगर पुलिस ने विदेश, कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस उपकप्तान दीनानगर को जसनप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी बाजेचक्क ने शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गौरव अरोड़ा निवासी पुरनपुरा, जालंधर ने उसे कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 35 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही कथित तौर पर पैसे वापस किए गए। शिकायत की जांच पुलिस द्वारा की गई। जांच-पड़ताल के बाद थाना दीनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

