Retired कैप्टन से लाखों की धोखाधड़ी! मामला जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 09:42 PM (IST)

खन्ना (स.ह.): बेटों को क्लर्क लगवाने का झांसा देकर रिटायर्ड कैप्टन से धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। खन्ना पुलिस ने बलवीर सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी रायपुर राजपूतां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगल सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव खिओवाल चंडियाल (होशियारपुर) के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह भारतीय सेना से कैप्टन रिटायर है। वह और मंगल सिंह दोनों भारतीय फौज में नौकरी करते थे। इसलिए एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। सर्विस के आखिर में शिकायतकर्ता तथा मंगल सिंह की ट्रेनिंग सैंटर फतेहगढ़ (यू.पी.) में पैंशन ड्रिल की एक महीने की पोस्टिंग हुई थी। इसी दौरान मंगल सिंह ने शिकायतकर्ता से कहा था कि उसकी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया महकमे में अच्छी जान-पहचान है। वह उसके दोनों बेटों दिलजोत सिंह व दपिंदर सिंह को एफ.सी.आई. में कलर्क भर्ती करवा देगा जिसके बदले 10 लाख रुपए की मांग की गई।

10 अप्रैल 2019 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच खन्ना के खाते से मंगल सिंह के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर सिटी के खाते में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से 10 लाख रुपए भेजे गए। यह रकम रिटायरमैंट के बाद फंडों के माध्यम से मिली थी। 20 अप्रैल 2019 को मंगल सिंह ने व्हाट्सऐप पर फर्जी शिनाख्ती कार्ड बना कर भेज दिए और शिकायतकर्ता से कहा कि उसके बेटे एफ.सी.आई. में भर्ती हो गए हैं जिनकी ज्वाइनिंग जल्दी कराने की बात कही गई।

इसके बाद मंगल सिंह से ज्वाइनिंग को लेकर कई बार बात की गई तो उसका जवाब होता था कि लड़कों की यूनियन मेंबरशिप पेंडिंग है। इसके पूरी होने पर नौकरी पक्की होगी। इसके बाद ज्वाइनिंग को लेकर मंगल सिंह से कई बार बात की गई लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा। इसके बाद शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। जांच-पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी कोट के प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जिसकी तलाश में यू.पी. में रेड करेंगे और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Paras Sanotra