लोगों को ठगने के लिए अपनाते थे यह तरीका, चढ़े पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 10:51 AM (IST)

खन्ना: खन्ना पुलिस द्वारा एस.एस.पी. दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके तहत पुलिस ने लोगों को ठगने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते इंस्पेक्टर एस.एच.ओ. सिटी-1 अमनदीप सिंह ने बातचीत करते बताया कि एस.पी.(आई) डॉ. प्रज्ञा जैन, डी.एस.पी. जशनदीप सिंह खन्ना के निर्देशानुसार समाधि चौक खन्ना में थानेदार चरणजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी संदिग्धों की चेकिंग के सिलसिले में मौजूद थे। मुखबिर ने सूचना दी कि वजिंद्र पुत्र रोशन लाल और सिकंदर पुत्र धूप सिंह दोनों निवासी वॉर्ड नंबर-12 आश्रम कॉलोनी बरवाला थाना बरवाला जिला हिसार (हरियाणा) के रहने वाले हैं। दोनों पंजाब, हरियाणा और विभिन्न राज्यों के लोगों और बुजुर्गों जो बैंकों के ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने जाते थे, उनसे फर्जी तरीके से पिन कोड पता करने के बाद ए.टी.एम. को बदलकर उनके खातों से पैसे निकलवाते थे। मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों लोगों को ठगने के लिए खन्ना शहर में सफेद रंग की कार में घूम रहे हैं।

सूचना के अनुसार कार्रवाई करते हुए सिकंदर और वजिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों से अलग-अलग बैंकों के 72 ए.टी.एम. कार्ड व 1 स्वाइप मशीन और 39 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके साथ ही जांच के दौरान इनसे बरामद हुई एच.डी.एफ.सी. बैंक की स्वाइप मशीन से जुड़ा खाता, जिसमें करीब 80,000 रुपये थे, को भी फ्रीज कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे इस धंधे में करीब 3-4 महीने से शामिल थे। वे अब तक लोगों से करीब 6-6.50 लाख ठग चुके हैं। बरामद की गई स्वाइप मशीन को जारी करने के संबंध में बैंक कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की जा रही है और जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News