संपूर्ण ट्रैक क्लीयरैंस के बाद तेज गति से होगा माल गाड़ियों का संचालन : डी.आर.एम.

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 10:07 AM (IST)

जैतो/फिरोजपुर(पराशर, मल्होत्रा): फिरोजपुर डिवीजन के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल ने किसानों का धन्यवाद करते हुए बताया कि पंजाब में 30 धरना स्थल थे, जिनमें आज शाम 5 बजे तक करीब 26 स्थान खाली किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण ट्रैक क्लीयरैंस के बाद तेज गति से माल गाडिय़ों का संचालन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों से करीब 12 भरी हुई माल गाड़ियों का संचालन करने की योजना थी, जिसमें 1 खाधान्न से भरी मालगाड़ी का संचालन लुधियाना से जम्मू के बीच किया गया व अन्य की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंडल में मानांवाला रेलवे स्टेशन के पास किसानों द्वारा ट्रैक खाली न करने से संचालन आंशिक रूप से बाधित है।

Sunita sarangal