दोस्तों ने ही दी थी युवक को दर्दनाक मौत, जांच के दौरान बड़ा सच आया सामने

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 02:23 PM (IST)

बटाला (गुरप्रीत): बटाला पुलिस ने कत्ल करने के मामले के संबंध में दो नौजवानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बीते एक महीने पहले एक नौजवान की शकी हालात में लाश मिली थी। तब से ही लाश का पोस्टमार्टम करवा कर 174 की कार्यवाही कर जांच की जा रही थी, जिसके चलते जांच में सामने आया कि मृतक नौजवान की कुछ अपने दोस्तों के साथ कोई रंजिश थी, जिसको लेकर दोस्तों ने मिल कर उक्त नौजवान का कत्ल कर दिया। 

बटाला पुलिस के डी.ऐस.पी. सिटी परविन्दर कौर ने बताया कि बटाला के भंडारी मोहल्ले के रहने वाले एक नौजवान की 2 फरवरी को लाश मिली थी। तब मृतक नौजवान के परिवार के बयानों पर 174 की कार्यवाही की गई थी। जांच में यह सच सामने आया कि यह कत्ल का मामला है। कत्ल करने वाले मृतक नौजवान पारस के दोस्त थे।

डी.ऐस.पी. परविन्दर कौर ने बताया कि इस मामले में दो नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि कत्ल के पीछे वजह कोई आपसी रंजिश थी, जिसके चलते पारस को अकेले देखते हुए लड़ाई के दौरान उस पर ईंट के साथ हमला कर दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Content Writer

Tania pathak