दिवाली के मौके पर जेल में कैदी/ हवालाती महिलाओं को कुछ इस तरीके से बांटी गई खुशियां

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 03:14 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): दीपावली का पर्व देश में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया चारों तरफ जगमग, लोगों ने प्रफुल्लित होकर एक दूसरे में खुशियां बांटी। इसी के बीच मोती नगर निवासियों अजय गर्ग, गीता, गौरव, तमन्ना आदि ने ताजपुर की महिला जेल में  250 के लगभग कैदी/हवालाती महिलाओं व उनके साथ रहने वाले बच्चों को फल फ्रूट, बिस्कुट आदि सामान वितरित कर दीपावली का पर्व मनाया। 

अजय गर्ग ने कहा कि जाने-अनजाने के चलते जेल में रहने वाली कैदी/ हवालाती महिलाएं भी समाज का हिस्सा है। जेल में रहकर वह गलतियों का पश्चाताप करते हुए अपने कर्मों का सुधार करें ताकि रिहा होने के बाद समाज हित में अपना योगदान दे सकें। जेल सुपरिटेंडेंट राहुल राजा ने कहा कि उक्त लोग महिला जेल में समय-समय पर बंदी महिलाओं को जरूरत के अनुसार समान वितरित करते रहते है। इसमें पाठ्य सामग्री व खेलों का सामान भी शामिल होता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

News Editor

Kamini