लुधियाना ब्लास्ट मामले में जांच एजैंसियों को मिली बड़ी सफलता, मारे गए युवक की हुई पूरी पहचान

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 10:27 PM (IST)

चंडीगढ़: लुधियाना बम ब्लास्ट की घटना पर बरामद शव के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह शव पंजाब पुलिस के पूर्व पुलिसकर्मी निकला है। मुलजिम की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जी.टी.बी. नगर खन्ना के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम अमरजीत सिंह है। पता चला है कि यह व्यक्ति यह पूर्व पुलिस मुलाजिम रह चुका है, जो खन्ना के पुलिस स्टेशन सदर में बतौर मुंशी के तौर पर कार्य कर चुका है। टैटू से उसके परिवार वालों ने भी पहचान लिया है कि वह पूर्व पुलिस कर्मी गगनदीप सिंह है। गगनदीप सिंह को STF ने अगस्त 2019 में 85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि यह शख्स एक महिला के साथ मिलकर नशा तस्करी करता था। मोबाइल सिम और डोंगल के नंबर से इसकी पहचान हुई है। 11 अगस्त 2019 में उसे एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत एफ.आई.आर. नंबर 75 में एस.टी.एफ. मोहाली की तरफ केस दर्ज कर किया गया था, जिसके बाद गगनदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था। 

नैशनल इन्वैस्टीगेशन एजैंसी (NIA) और नैशनल सिक्योरिटी ग्रुप (NSG) की टीम लुधियाना ब्लास्ट जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ रहीं थी। कोर्ट कांपलेक्स को टीमों ने पूरी रात अपने कब्जे में रखा और सुबह तक यहां पर जांच की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा एजैंसियों और स्थानीय पुलिस अफसरों की देर रात तक घटनास्थल पर ही कई बार मीटिंग हुई। जांच के दौरान मलबे से सुरक्षा एजैंसियों को काफी इनपुट मिले। मलबे से कुछ टूटे हुए मोबाइल फोन मिले, जहां से इस केस को खोलने का क्लू मिला। 

पता चला है कि यह शख्स 2 साल जेल में रह चुका है और सितम्बर महीने में जेल से बाहर निकल कर आया था।  उसके ड्रग लिंक भी बताए जा रहे हैं। दिल्ली के एन.आई.ए. और एन.एस.जी. और अन्य जांच एजैंसियों की हुई अहम मीटिंग में मुलजिम बारे खुलासा हुआ है। अभी इसकी जांच होनी बाकी कि यह बॉम्बर यही मृतक व्यक्ति है या नहीं। जल्दी ही इसके पीछे मास्टरमाइंड को भी पकड़ लिया जाएगा। बतां दे घटनास्थल बरामद शव तीन टूकड़ों में बंटा हुआ था उसकी बाजू पर खंडा साहिब का टैटू बना हुआ था उसी को लेकर जांच चल रही थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini