कुंवारी लड़की की जलती चिता में महिला ने फैंका सिक्का, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 11, 2018 - 03:09 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): बेटे को विदेश भेजने की चाह में एक महिला समाज की सारी गरिमा को भूल इस कदर मजबूर हो गई, की लोक लाज छोड़ श्मशानघाट में जल रही युवती की चिता में सिक्का फैंकने पहुंच गई। जब इस घटना की वीडियो में महिला कैद हो गई और शिकायत पुलिस तक पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

तांत्रिक के झांसे में आर्इ महिला
महिला का कहना था कि उसने अपने बेटे सिमरनजीत सिंह को विदेश भेजना था और तांत्रिक ने उसे कहा था कि अगर वह कुंवारी लड़की की चिता में तांबे का सिक्का डालेगी तो उसका बेटा विदेश चला जाएगा। इस कारण आज वह श्मशानघाट में आई जहां उसने जल रही चिता में सिक्का फैंका। थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने गुरवरियाम सिंह की शिकायत पर अमरीक कौर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने किया केस दर्ज 
गुरवरियाम सिंह का कहना था कि 23 मार्च को उसकी 23 वर्षीय लड़की जसप्रीत कौर की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार के लिए वह उसे श्मशानघाट लेकर गया। जब उसकी चिता जल रही थी और उक्त महिला वहां आई और उसने उसमें तांबे का सिक्का फैंका। जब उसने उस महिला का रोक कर पूछा तो उसने कहा कि उसे तांत्रिक ने कहा था। पुलिस ने महिला के विरुद्ध किसी की चिता के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Vatika