Punjab: पिता व बेटे की एक साथ उठी अर्थी, मचा कोहराम

punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 04:06 PM (IST)

लहरागागा (गर्ग):  निकटवर्ती गांव चूरड़ कलां में कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग व्यक्ति की कल मृत्यु हो गई और उसकी के साथ उसके बेटे की भी मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव व क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पिता और पुत्र का अंतिम संस्कार रिश्तेदारों और ग्रामीणों द्वारा एक साथ किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के संबंध में मृतक के भाई जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सुखदेव सिंह पिछले कुछ समय से कैंसर की लाइलाज बीमारी से पीड़ित थे। जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई जिस कारण लोग परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए उनके घर आने लगे। मेरा भाई मेजर सिंह लोगों के बैठने लिए जगह बना रहा था अचानक उसे बिजली का झटका लगा। जिसके कारण उसकी भी मृत्यु हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। उल्लेखनीय है कि यह परिवार छोटे किसानों से संबंधित था, मेजर सिंह पीआरटीसी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने मृतक मेजर सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जिनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके रिश्तेदारों और मित्रों ने मिलकर किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News