शहीद का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 01:17 PM (IST)

बठिंडा(बलविंद्र):वैस्ट बंगाल में शहीद हुए बठिंडा के युवक का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बठिंडा के बलियांवाली के रहने वाला बलजिंद्र सिंह(21) डेढ़ वर्ष पहले बी.एस.एफ. की 43 बटालियन में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती वैस्ट बंगाल में थी। वहां वह अपने 3-4 साथियों के साथ नहर को पार कर रहा था।
इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। शहीद के शव का अंतिम संस्कार उसके बलियांवाली गांव में किया गया। इस दौरान एस.एच.ओ. के अलावा किसी अन्य प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने से गांवविसायों में रोष हैं। शहीद को बी.एस.एफ. के जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। उसकी घर में मां तथा भाई हैं। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है।

 

swetha