डाक्टरों पर हो रहे हमलों को लेकर स्टाफ में पनपा रोष, की भूख हड़ताल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 11:03 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में डाक्टरों पर हो रहे शारीरिक हमले और दुर्व्यवहार की घटनाओं को देखते डाक्टरों में रोष की लहर पनप गई है। इसी के चलते कुछ डाक्टर भूख हड़ताल पर भी बैठ गए हैं। आन डयूटी डाक्टरों में भय की भावना पाई जाने लगी है। बता दें कि सीएचसी ढकोली में एक डॉक्टर के साथ हाथापाई की घटना के बाद डाक्टर भूख हड़ताल पर बैठ कर पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस घटना के बाद ऑन-ड्यूटी मेडिकल स्टाफ के मन में भय की भावना पैदा कर दी है। 

जिक्रयोग्य है कि जीरकपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के साथ बीते 13 अक्तूबर को एक मरीज के रिश्तेदार महिलाओं ने बदतमीजी की थी। इसके चलते थाना ढकोली में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी ढकोली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही गई, जिसके बाद डॉक्टर ने सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 

 

Content Writer

Subhash Kapoor