पंजाव में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर गजेंद्र शेखावत ने ''आप'' पर साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 11:03 AM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): ‘‘पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। जहां एक जिम्मेदार सरकार की जरूरत थी परंतु पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।’’ ये शब्द केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भाजपा के संगरूर से उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के घर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में एक ऐसी सरकार की जरूरत थी जोकि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सके परंतु आप पार्टी ने पंजाब के लोगों से झूठे वादे किए जिनको पूरा करना संभव नहीं है। पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है जबरन फिरौती, कत्लेआम शुरू हो गए हैं। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हो गया। 

पंजाब में सिर्फ भाजपा ही विकास कर सकती है। संगरूर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों हैं जोकि खुद एक सफल उद्योगपति हैं जिन्होंने पंजाब में फूड एग्रीकल्चर को बढ़ावा दिया। भाजपा संगरूर इलाके में पूर्ण रूप में एक पी.जी.आई. अस्पताल बनाएगी ताकि इलाके के लोगों को बाहर इलाज के लिए न जाना पड़े। 

अमृत मिशन के तहत भवानीगढ़ में सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट लगाया जाएगा। जाखल-लुधियाना रेलवे ट्रैक को डबल किया जाएगा। इलाके के विभिन्न हिस्सों में रोजगार पैदा करने के लिए इंडस्ट्री लाई जाएगी। इस मौके पर संगरूर से भाजपा के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों, पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा, हरजीत सिंह ग्रेवाल, सरूप चन्द सिंगला, धीरज ददाहूर, भाजपा के जिला प्रधान यादविंद्र शंटी, नरेन्द्र गर्ग नीटा, सोहन मित्तल, प्रवीन बांसल संघेड़ा, सुखवंत धनौला के अलावा कई अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash