गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान, पी.एम. मोदी दौरे का विरोध करने वाले पंजाब के दुश्मन

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 08:30 PM (IST)

लुधियाना (गुप्ता): केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पंजाब आने पर विरोध करने का वकतव्य देने वाले लोग पंजाब के दुश्मन है। ऐसे लोगों के बारे में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। यह बात आज पंजाब केसरी से बातचीत में गजेन्द्र शेखावत ने कही। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में ऐसा अराजकतावादी माहौल बनाया है कि देश का प्रधानमंत्री भी प्रदेश में सुरक्षित नही है। ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश की आशा कैसे कर सकते है।

शेखावत ने कहा कि पंजाब के लोग देश के दूसरे प्रदेशो और विदेशो में जाकर सक्सेस स्टोरी लिख रहे है। आखिर वह सक्सेस स्टोरी पंजाब में क्यों नही बन पाता है क्योकि पंजाब में असुरक्षा है और लोग खुद को सुरक्षित नही समझ रहे है। अगर सामाजिक सुरक्षा का माहौल लाना है तो पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनानी होगी। शेखावत ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट में कृषि को बढावा देने की बात कही गई है लेकिन इसे पूर्व की सरकारो ने समझा नही। असल में स्वामीनाथन रिर्पोट को लेकर शोरगुल मचाने वाले नेताओं ने स्वामीनाथन आयोग की रिर्पोट को पढा ही नही है। दुख की बात है कि जब देश उन्नति कर रहा है तो प्रदेश 2022 में 19वें पायदान पर पहुंच गया है। हरित क्रांति से देश का पेट भरने वाले पंजाब का पानी पूर्व की सरकारो की नालायकी से जहरीला हो गया है, जल स्तर नीचे गिर गया है। युवा नाकारात्मक सोच में पड़कर विदेशों में भाग रहे है पंरतु कांग्रेस को इससे कुछ लेना देना नही है उसे तो वोट की राजनीति करनी है। इससे पूर्व शेखावत ने 13 फरवरी को दरेसी ग्रांऊड में हो रही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनमत रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल, अनिल सरीन आदि भी उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini