Ludhiana में सट्टा माफिया और जुआरियों पर चला पुलिस का हंटर, दबोचे 8

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 06:27 PM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जुआ खेलने और सट्टेबाजी में शामिल 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस छापेमारी से सट्टा माफिया और जुआरियों के बीच हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शहर में बढ़ते स्ट्रीट क्राइम और अवैध गतिविधियों को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने विशेष टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे जुए के अड्डों पर एक साथ धावा बोला। पुलिस की इस सुनियोजित कार्रवाई ने आरोपियों को भागने तक का मौका नहीं दिया। छापा मारने के दौरान पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 10,290 रुपए की नकदी बरामद की है। यह रकम गैर-कानूनी सट्टेबाजी के जरिए इकट्ठा की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत संबंधित थानों में मामले दर्ज कर लिए हैं। अब पुलिस की जांच टीमें आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके तार किसी बड़े संगठित अपराध सिंडिकेट या जुआ माफिया से तो नहीं जुड़े हैं।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने स्पष्ट किया है कि लुधियाना में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या सामाजिक बुराई को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। कमिश्नरेट पुलिस का लक्ष्य शहर में अमन-कानून की स्थिति को मजबूत करना और आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News