गनीव मजीठिया का बयान, महिलाएं मल्टीटास्किंग में होती हैं माहिर

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 01:45 PM (IST)

जालंधरः पजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मजीठा में माहौल काफी गर्म है। चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया की धर्मपत्नी गनीव कौर मजीठिया ने 'पंजाब केसरी के नवीन सेठी से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंशः

यह भी पढ़ें : ए.सी.पी. बिमलकांत मामलाः STF के हाथ लगे कई सुराग, खुल सकती हैं नई परतें

प्र. पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं आप, प्रचार चल रहा है, कैसा लग रहा है?
उ. बहुत अच्छा प्रचार चल रहा है। जो प्यार संगत ने बिक्रम जी को दिया है, वही प्यार मुझे भी मिल रहा है। अच्छा लग रहा है। इतना बड़ा परिवार हो गया है। जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। पहले तो छोटा परिवार था, दो बच्चे थे। अब हलके में इतने बच्चे हो गए हैं, इतनी बहनें और भाई हो गए हैं।

प्र. आपके बच्चे चंडीगढ़ ही हैं या ले आई? 
उ. बच्चे अभी चंडीगढ़ में ही हैं। हर रोज शाम को बच्चों से बात होती है। वह मुझे पढ़ाई के बारे में बताते हैं। जो होमवर्क होता है उसे करके दिखाते हैं। सुबह ड्यूटी इधर होती है और शाम को उधर होती है।

प्र. महिलाओं में इस बार बड़ा उत्साह नजर आ रहा है। मजीठिया साहब की पिछली बार की कैंपेनिंग में इतना उत्साह नहीं दिखा था ?
उ. मेरे ख्याल से बहुत सारी ऐसी बातें होती हैं, जो एक बहन दूसरी बहन के साथ कर सकती हैं। इस करके शायद महिलाएं ज्यादा निकलकर चुनाव प्रचार में आ रही हैं।

प्र. आप प्रचार के लिए कई हलकों में जा रही हैं। जो लीडर चुनाव लड़ रहा होता है, वह जोर-शोर से प्रचार करता है, लेकिन आप लोगों की बातें ज्यादा सुनती हैं, अपनी बात कम कहती हैं। ऐसा क्यों ?
उ. मैं लोगों की मुश्किलों को सुनने के लिए आई हूं। उनके साथ विचार सांझा करने के लिए, आई हूं। वे बताएंगे तभी तो मुझे पता लगेगा कि उनकी क्या मुश्किलें हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस के सबसे व्यस्त प्रचारक बने चरणजीत चन्नी

प्र. इंस्पीरेशन किधर से मिलती है आपको?
उ. हरसिमरत बहन जी से मुझे इंस्पीरेशन मिलती है। वह जिस तरह से महिलाओं के बीच में जाती हैं और उनसे मिलती हैं और उनके मसले हल करती हैं।

प्र. अगर आप विधायक बनती हैं तो पहला काम क्या करेंगी ?
उ. हरसिमरत बहन जी ने महिलाओं के लिए कितना कुछ किया है, वह मैं इधर करना चाहूंगी।

प्र. आप महिलाओं से मिल रही हो। वह आपको अपनी समस्याएं बता रही होंगी। उन्हें क्या मैसेज देना चाहेंगी?
उ. मेरे ख्याल से अगर महिलाओं का उत्थान होता है तो सोसायटी का उत्थान अपने आप ही हो जाता है। मैं यह कहना चाहती हूं कि महिलाओं को जो भी समस्याएं होंगी, वे आकर मुझे बताएं और जो भी हम कर सकते हैं मिलकर जरूर करेंगे। महिलाएं मल्टीटास्किंग में माहिर होती हैं। उन्हें हर काम में अपना रोल अदा करना आता है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News