फिरौती, लूटपाट आदि वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का मैंबर काबू, इन गैंगस्टरों के था संपर्क में

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 10:19 AM (IST)

तरनतारन(रमन): सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा, सतबीर सिंह सत्ता और यादविंदर सिंह यादा द्वारा लोगों को फिरौती, लूटपाट, डराने-धमकाने के लिए बनाए गए गिरोह के 1 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह में 5 सदस्य हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी से 7 पिस्तौल 32 बोर, 3 पिस्तौल 30 बोर और 1 बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा पुत्र जसवंत सिंह निवासी धून ढाई वाला, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए एस.पी. इंवेस्टिगेशन विशालजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन के प्रमुख प्रभजीत सिंह ने दाना मंडी तरनतारन में गुप्त सूचना के आधार पर गुरभेज को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वह अपने साथी सुखदीप सिंह उर्फ सुख पुत्र जसविंदर सिंह निवासी छेहरटा, अमृतसर के साथ मिलकर नाजायज हथियारों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को डराने धमकाने, लूटपाट करने और फिरौती मांगने की वारदातों को अंजाम देते थे। इनकी मदद विदेशों में गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा, सतबीर सिंह सत्ता और यादविंदर सिंह यादा करते थे। यह सारे व्हाट्सएप द्वारा वर्चुअल नंबरों की मदद से एक दूसरे से बातें करते थे और वारदातों को अंजाम देते थे। विशालजीत सिंह ने बताया कि उक्त 5 आरोपियों को नामजद करते हुए थाना सिटी तरनतारन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal