मोहाली में विदेशी छात्रा से गैंगरेप: बर्थडे पार्टी में बुलाकर शराब पिलाई, फ्लैट में बंद कर बनाया शिकार
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 08:48 PM (IST)
मोहाली। पंजाब के मोहाली से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां लुधियाना की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली विदेशी छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। आरोप है कि छात्रा को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया गया, जहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर नशे की हालत का फायदा उठाकर दो विदेशी मूल के छात्रों ने फ्लैट में बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने अपने भाई को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान एजिकिएल और फ्रेक के रूप में हुई है। दोनों आरोपी भी लुधियाना की एक अन्य निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।
बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया
प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़िता को मोहाली में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। पार्टी के दौरान आरोपियों ने उसे शराब पिलाई। पुलिस का कहना है कि छात्रा की नशे की हालत का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी उसे एक फ्लैट में ले गए, जहां कथित तौर पर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ गैंगरेप किया गया।
भाई ने पुलिस को सौंपे अहम सबूत
घटना के बाद जब पीड़िता ने अपने भाई को पूरी जानकारी दी तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता के भाई ने घटना से जुड़ी एक बेडशीट भी पुलिस को सौंपी, जिसे अहम भौतिक साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस ने इस सबूत को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

