Cricket Match दिखाने के बहाने से महिला से पार की शर्म की सारी हदें...

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़: क्रिकेट मैच दिखाने के बहाने महिला मित्र को चंडीगढ़ बुलाकर गैंग रेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सैक्टर-36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्जकर सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में मैडीकल करवाया। मैडीकल में रेप की पुष्टि होने पर सैक्टर-36 थाना पुलिस ने लुधियाना निवासी सुखविंदर उर्फ सुखी और आकाश के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं, जबकि पीड़िता तलाकशुदा है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला  अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लुधियाना निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी ने अपनी जानकार को को मुल्लांपुर में क्रिकेट मैच दिखाने के बहाने सैक्टर- 35 में बुलाया था। सुखविंदर के साथ उसका दोस्त आकाश भी था। महिला चंडीगढ़ आई और तीनों करीब पांच घंटे तक शहर में घूमते रहे। शनिवार रात सुखविंदर ने सैक्टर-43 स्थित पार्क ग्रैंड होटल में कमरा बुक किया और महिला को कमरे में ले गया। कमरे में नशीला पदार्थ मिलाकर सुखविंदर और आकाश ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला को होश आया तो वह निर्वस्त्र  थी।

उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सुखविंदर और उसके दोस्त आकाश ने जबरदस्ती रेप की वारदात को अंजाम दिया है। थाना पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पैशल टीम बनाई। पुलिस टीम ने जांच करते हुए फरार आरोपियों लुधियाना निवासी सुखविंदर उर्फ सुखी और आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

Content Writer

Vatika