लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 नामजद

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 11:04 PM (IST)

नथाना(बज्जोआणिया): नथाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 व्यक्तियों को नामजद किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने जसवीर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी बज्जोआणा, सुखदीप सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी चक्क जानीसर मुक्तसर, इकबाल सिंह पुत्र महिंद्र सिंह, गुरलाल सिंह पुत्र महिंद्र, सुखमंदर सिंह पुत्र मुकंद सिंह, सतपाल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी कल्याण सुखा, कुलदीप सिंह पुत्र बिंद्र सिंह निवासी खुड्डी रोड बरनाला, कृष्ण सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी बरनाला, गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी दियालपुरा, प्रधान रवी निवासी बरनाला ने एक लूटपाट करने वाला गिरोह बनाया हुआ था जोकि बैंक, घर, राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। 

इनमें कुछ आरोपियों को पुलिस ने गांव माड़ी से हिरासत में लिया है लेकिन कुछ फरार हो गए। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए कई दिन कल्याण सुखा, बज्जोआणा, माड़ी-भैणी, दियालपुरा आदि गांवों में छापामारी भी की लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। 

Des raj