अमृतसर की केंद्रीय जेल में ‘गैंगवार '', इस खतरनाक Gangster का कत्ल

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 05:40 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): अमृतसर की केंद्रीय जेल में गत देर रात गैंगवार होने का मामला सामने आया है। इस गैंगवार में खतरनाक गैंगस्टर लक्खविंद्र सिंह उर्फ लक्खा बाबा का कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने जेल में बंद कैदी अवतार सिंह तारी, कैदी सतनाम सिंह, कैदी गुरजंट सिंह और कैदी हरप्रीत सिंह हैपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार जेल में हुई गैंगवार में लक्खा बाबा के 2 साथी भी ज़ख़्मी हुए हैं। जेल सुपरडैंट भगवंत सिंह अनुसार जेल में बंद कैदियों की लक्खा बाबा के साथ पुरानी दुश्मनी थी। गत देर रात बैरक नंबर 5 के कमरे नंबर 6 के 2 गुटों की आपस में लड़ाई हो गई, जिस दौरान लक्खा बाबा का कत्ल कर दिया गया। पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर गई तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने गैंगस्टर लक्खा बाबा की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस हत्या में शामिल कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika