पंजाब में चुनाव आचार संहिता के दौरान बड़ी गैंगवार, गोलियों के दहला इलाका

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 12:23 PM (IST)

लुधियाना (राज): लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की तरफ से लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के लिए भी आदेश दिए है। लेकिन, इस बीच फिरोजपुर रोड़ पर देर शाम को फायरिंग हो गई। पता चला है कि गाड़ियों की मामूली टक्कर के बाद हुई बहस के बाद एक पक्ष ने गोलियां चला दी। राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर ए.सी.पी. जसवीर मुराद और थाना पीएयू के एस.एच.ओ. भगवतवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। हालांकि पता चला है कि पुलिस को मौके से कुछ गोलियों के खोल जरूर मिले है।

यह भी पढ़ें : Moosewala की "मंगेतर" कही जाने वाली लड़की आई सामने , बताया पूरा सच

दरअसल, यह घटना करीब 9 बजे की है। एक स्विफ्ट कार और अन्य कार में टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई थी। एक पक्ष ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया था। इसके बाद उनके साथियों में से एक युवक ने एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। फायरिंग की आवाज से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। दोनों ही पक्ष अपने अपने वाहनों पर मौके से फरार हो गए। उधर, एस.एच.ओ. भगवतवीर सिंह का कहना है कि वह मौके पर पहुंचे है। घटनास्थल से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। थाने में भी किसी ने कोई शिकायत देने नहीं आया है। झगड़े का कारण क्या था, और झगड़ा कर फायर करने वाले लोग कौन थे, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


 

News Editor

Kalash