विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 08:30 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में आकाश व मनु निवासी ब्यास के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मायके घर आई हुई थी और गत दोपहर घर में अकेली थी। इस दौरान उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर आए और उसे उठाकर कमरे में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

swetha