शौच के लिए गई महिला का Kidnap,सुनसान जगह पर ले जाकर किया Gangrape

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2020 - 04:07 PM (IST)

फिरोजपुरः फिरोजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ननद के घर आई महिला पर गांव के कुछ लोगों की नीयत खराब हो गई। वह अक्सर महिला को तंग करने लगे। एक दिन रात को महिला ने जैसे ही घर से बाहर कदम रखा 6 लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर एकांत जगह पर ले जाकर उससे बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तकउनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के मुताबिक छोटियां चकियां गांव में उसकी ननद रहती है। ननद का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था।

वह उसकी देखभाल के लिए छोटियां चकियां गई थी। इस दौरान गांव के कुछ लोग उस पर गलत नीयत रखने लगे। वह जब भी अक्सर किसी काम के लिए बाहर जाती तो यह लोग उस पर फब्तियां कसते थे। 25 अप्रैल की रात को जब वह घर शौच केे लिए बाहर निकली तो इसी दौरान किसी ने उसे एकदम से पकड़ दिया। वह विरोध में शोर मचाती इससे पहले ही उसने उसका मुंह बंद कर दिया। महिला ने बताया कि इस दौरान कुल छह लोग मौजूद थे। वह जीटी रोड छोटियां चकियां गांव में ले गए। बारी-बारी सभी ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे वहीं छोड़कर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनोंं को घटना की जानकारी दी। बाद में मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर गांव छोटियां चकियां निवासी कुलवंत सिंह, प्रेम सिंह, विक्रमजीत सिंह, बलजीत सिंह, जगदीप सिंह और सुखविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News