हवस के भूखे 80 वर्षीय NRI ने दोस्त से मिलकर महिला से किया गैंग रेप

punjabkesari.in Thursday, Apr 12, 2018 - 07:07 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): अहमदगढ़ में 80 वर्षीय एन.आर.आई. ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक 32 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप किया और मौैके से फरार हो गए। दुगरी की रहने वाली पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना डेहलों की पुलिस ने गैंग रेप का केस दर्ज किया है। 


थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह के अनुसार पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह प्रोग्राम होने पर लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती है। उसके पति के दोस्त ने बताया कि कुछ समय पहले कनाडा का रहने वाला एक एन.आर.आई. जोरा सहित गांव लहरा में आया है और उसे घर का काम करने के लिए एक महिला की जरूरत है। 


मोबाइल पर संपर्क करने के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे उक्त आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। वह अपने घर से बस में अहमदगढ़ गई जहां से वह अपनी कार में बिठाकर घर ले गया। उक्त आरोपी घर का सारा काम करने के साथ-साथ वहीं रहने का कमरा देने की बात कहने लग पड़ा। तभी उसका एक साथी वहां आया और दोनों उसे जबरदस्ती अपने साथ कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। उसने फोन कर अपने पति को जानकारी दी और वह तुरंत वहां पहुंच गया जिसके चलते दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

Sonia Goswami