शर्मनाकः हिमाचल की नाबालिगा से पंजाब में Gangrape, दरिंदगी करके Bus stand पर फैंका

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 08:53 AM (IST)

होशियारपुर: हिमाचल प्रदेश की 14 वर्षीय लड़की से यहां तलवाड़ा शहर में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तलवाड़ा पुलिस थाने के एस.एच.ओ. मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के एक गांव की लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त बने एक लड़के के संपर्क में थी। लड़की शनिवार को तलवाड़ा में उस व्यक्ति से मिलने आई और बस स्टैंड से उसे फोन किया। उस व्यक्ति ने लड़की से बस स्टैंड के पीछे जाने और वहां खड़ी एक कार में बैठने के लिए कहा। 

शिकायत के अनुसार कार में पहले से ही 4 लोग बैठे हुए थे और जब वह कार में बैठी तो उसे कुछ सुंघा दिया गया जिससे वह बेहोश हो गई। लड़की को सुनसान जगह ले जाकर चारों ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने उसे बस स्टैंड पर छोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Content Writer

Vatika