परमीश वर्मा को गोली मारने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत का साथी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 06:59 PM (IST)

अमृतसर(सुमित खन्ना): मशहूर पंजाबी गायक परमीश वर्मा को गोली मारने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह धाहां के साथी गैंगस्टर भिंदा डान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भिंदा डान को पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। 

भिंदा पर कत्ल करने और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसने कार सवार की ओर से रास्ता न देने पर चालक को गोली मार दी थी।भिंदा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे दिलप्रीत सिंह धाहां बारे जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। भिंदा की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को कई मामले हल होने की उम्मीद है। 
 

Vaneet