मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया कुख्यात गैंगस्टर जहाज व हैप्पी, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2020 - 11:39 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): सी.आई.ए. स्टॉफ के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर कमलदीप सिंह उर्फ प्रिंस जहाज व उसके साथी रणधीर सिंह उर्फ  हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व गैंगस्टरों के बीच चली गोली के दौरान एक पुलिस कर्मचारी नवजोत सिंह घायल हो गया जबकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 एम.एम.की 2 पिस्तौल जिसमें 1 पिस्तौल 32 बोर की, 11 जिन्दा गोलियां, 1 मोटरसाइकिल, 1 डोंगल व 1 मोबाइल फोन रिकवर किया।

गिरफ्तार किया गया प्रिंस जहाज पुलिस को 22 आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशों पर अगली जांच के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यह खुलासा डी.सी.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने आज एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पिं्रस जहाज व उसके साथी रणधीर सिंह को एक एनकाऊंटर के बाद गत रात्रि मजीठा के गांव बल्ल कलां से गिरफ्तार किया गया था। पूरा ऑपे्रशन सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखविंद्र  सिंह रंधावा की अध्यक्षता में किया गया। पिं्रस जहाज लूटपाट और हत्या के प्रयास के कई मामलों में फरार चल रहा था। 

रिमांड के दौरान हो रहे कई खुलासे
अमृतसर: पुलिस रिमांड के दौरान प्रिंस जहाज व उसका साथी रणधीर सिंह कई खुलासे कर रहे हैं जिसमें आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई कई वारदातें सामने आ रही हैं। हाल ही में पिं्रस जहाज ने मोहकमपुरा क्षेत्र में गोलियां चलाकर दहशत पैदा की थी जिसके बाद उसने गांव जेठूवाल में एक सरकारी बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड को गोली मार बैंक लूटने का भी प्रयास किया था। इस तरह के कई संगीन मामलों का खुलासा प्रिंस जहाज पुलिस रिमांड के दौरान कर रहा है।

प्रिंस जहाज पर दर्ज अपराधिक मामले
थाना रामबाग में लड़ाई झगड़े का मामला,  थाना रामबाग में अपहरण का मामला, थाना सिविल लाइन में लूट का मामला, थाना सिविल लाइन में लूट का मामला, थाना सिविल लाइन में लूट का मामला, थाना तरसिक्का में लूट का मामला, थाना सिविल लाइन में लूट का मामला, थाना सिविल लाइन में लड़ाई झगड़े का मामला, थाना इस्लामाबाद में अपराधिक मामला, थाना सिविल लाइन में लूट का मामला, थाना सिविल लाइन में लूट का मामला, थाना कैंटोनमैंट में हत्या प्रयास व लूट का मामला, थाना सुल्तानविंड में लूट व लड़ाई-झगड़े का मामला, थाना गेट हकीमा में डकैती का मामला, थाना सुल्तानविंड में चोरी व लड़ाई झगड़े का मामला, थाना सिविल लाइन में लूट, लड़ाई-झगड़े व आम्र्स एक्ट का मामला, थाना सिविल लाइन में लूट का मामला, थाना मोहकमपुरा में हत्या प्रयास व लूट का मामला, थाना मोहकमपुरा में हत्या प्रयास व झगड़े का मामला, थाना डी डिवीजन में लूट का मामला, थाना मोहकमपुरा में आपराधिक मामला तथा थाना मोहकमपुरा में हत्या प्रयास का मामला।

Vatika