Video: गैंगस्टर जयपाल के भोग पर पिता ने किया बड़ा  खुलासा, मीडिया के आगे रखी ये बात

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 11:45 AM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): 9 जून को कोलकाता में मारे गए फिरोजपुर के गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के पाठ का भोग फिरोजपुर के गुरुद्वारा साहिब में डाला गया।  जयपाल के पिता भुपिन्दर सिंह भुल्लर (सेवामुक्त पुलिस इंस्पेक्टर) ने भोग के बाद अपने घर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उन्हें और उनके परिवार को भी झूठे केस में फंसा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले सिविल वर्दी में उनके घर के आस-पास लगातार रेकी करते रहते हैं और उन्हें और उनके परिवार को पुलिस से ख़तरा है।

उन्हेंने बड़ा खुलासा करते कहा कि पुलिस चाहती है कि जयपाल की मौत को लेकर मैं चुप रहूं, लेकिन न्याय लेने के लिए मैं आखिरी दम तक कानूनी लड़ाई लड़ता रहूंगा।  न्याय लेने के लिए और एक साजिश के तहत जयपाल का कत्ल करने वालों को सजा दिलाने के लिए वह अदालत का रुख करेंगे। भुपिन्दर सिंह ने कहा कि कोलकाता में एक साजिश के तहत पुलिस की तरफ से जयपाल  का कत्ल किया गया था। जयपाल के पिता ने कहा कि पुलिस की तरफ से पहले उसे बुरी तरह टार्चर किया गया और बाद में गोली मारकर उसका कत्ल कर दिया गया, जिसे बाद में ऐनकाऊंर का नाम दे दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News