Big Breaking : हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 09:28 AM (IST)

चंडीगढ़: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की कल अमृतसर में हुई हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरिके ने ली है। लखबीर सिंह लंडा कनाडा में मौजूद है और उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर शिवसेना नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार लंडा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज जो सुधीर सूरी का कत्ल हुआ वो उनके भाइयों ने किया है। उसने किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों को भी चेतावनी दी है कि उनका हाल भी ऐसा ही होगा। उसने लिखा कि उनकी बारी भी आएगी। सिक्योरिटी लेकर उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वे बच जाएंगे। उसने आगे लिखा कि जो भी उनके साथ खड़े हैं वह मरते दम तक उनका साथ निभाएंगे। अंत में पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अभी तो सिर्फ शुरूआत हुई है। 

इस संबंध में जिले के एस.पी. विशालजीत सिंह का कहना है कि तरनतारन जिला निवासी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा द्वारा सोशल मीडिया पर मिले इस पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नकली भी  हो सकता है। उन्होंने कहा कि लंडा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News