Gangster लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने दी इस AAP विधायक को जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 12:45 PM (IST)

जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के नाम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी मिली हैं। इस बात की खबर इलाके में आग की तरफ फैल गई और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार खुद को खतरनाक गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का साथी बताने वाले व्यक्ति ने  विधायक से फिरौती की मांग नहीं की बल्कि सीधे उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं विधायक कहना है कि कुछ राजनीतिक दुश्मनों ने यह काम करवाया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika