Big News: गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा जाएगा जेल, अदालत ने जारी किए ये आदेश

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 02:22 PM (IST)

मोगा(गोपी): आज मोगा की माननीय अदालत में सुखप्रीत सिंह बुड्ढा की पेशी थी। पेशी दौरान अदालत ने फैसला सुनाते हुए बुड्ढा को बठिंडा जेल में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सुखप्रीत सिंह बुड्ढा के खिलाफ थाना सिटी साउथ में एक मामला दर्ज है। इसी के चलते उसे पहले 11 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाकर मोगा की अदालत में पेश किया गया। इस पेशी दौरान उसे कुछ दिनों के रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर उसे अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने फैसला सुनाते हुए उसे बठिंडा जेल में भेजने के आदेश दे दिए हैं। इस बात की जानकारी डी.एस.पी. द्वारा दी गई है। जानकारी के अनुसार जिस समय गैंगस्टरों की कोर्ट में पेशी थी तभी एक घोड़ा ट्राला खराब हो गया। इसके चलते सुखप्रीत सिंह बुड्ढा को पेशी के बाद बठिंडा जेल ले जाने के लिए इंतजार करना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal