खालिस्तान टाइगर फोर्स से संबंधित गैंगस्टर सूरज रौंता गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 11:02 AM (IST)

मोगा (आजाद) : पुलिस ने गैंगस्टर हरदीप सिंह उर्फ सूरज रौंता को गिरफ्तार किया है, जोकि कनाडा स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (के.टी.एफ.) के संचालक अर्शदीप सिंह उर्फ आसमान डाला का साथी भी है। पुलिस ने सूरज के कब्जे से एक फॉच्र्यूनर गाड़ी, एक 315 बोर पिस्तौल, एक 32 बोर पिस्तौल और एक 32 बोर रिवाल्वर समेत जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार के.टी.एफ. के कनाडा के प्रमुख हरदीप सिंह निझर का करीबी साथी आसमान डाला डेरा प्रेमी की हत्या, निझर के गांव में पुजारी पर फायर करने, सुखा लंबे कत्ल और सुपरशाईन कत्ल केस में मुख्य दोषी है। उसके खिलाफ मोगा, बठिंडा और बरनाला जिलों में चोरी, नशों, लूट के अलग-अलग केस दर्ज हैं। एस.एस.पी. हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ दौरान सूरज ने खुलासा किया कि आसमान डाला भारत में था तो उसके साथ उसका नजदीक का संपर्क था और वह मोगा शहर में सुपरशाईन कत्ल की साजिश रच रहा था।

Content Writer

Vatika