डिस्कस थ्रो में मैडल जीतने वाले इस Gangster ने Murder कर डाला था भांगड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 02:05 PM (IST)

जालंधरः पंजाब के एक किसान परिवार में हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ़ विक्की का जन्म हुआ था। पिता-मां जिला मुक्तसर के गांव सरावां बोदला में रहते थे। यह गांव पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र में आता है जिसका नाम है लंबी। हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गौंडर भी एक नाम था जो कभी डिस्कस थ्रो का बेहतरीन खिलाड़ी हुआ करता था। लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि विक्की गौंडर कुख्यात अपराधी में तबदील हो गया। कहा जाता है कि विक्की गौंडर एक शार्प शूटर था। किसी की हत्या करने के बाद वह शव के पास भांगड़ा करता था।



ग्राऊंड में रहता था, नाम पड़ा ग्राऊंडर
हरजिंदर भुल्लर की शुरूआती शिक्षा गांव में ही हुई। यहीं पर रहकर उसने स्टेट लैवल तक डिस्कस थ्रो खेल में मैडल जीते। लेकिन इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए जालंधर चला गया और स्पीड फंड एकैडमी ’वाइन कर ली। विक्की गौंडर बचपन से ही गुस्सैल स्वभाव का था और इस बात को मां-पिता ने भी कोचिंग एकेडमी वालों को बता दिया था। लेकिन डिस्कस थ्रो में अव्वल खिलाड़ी और औसत दर्जे का छात्र होने के नाते उससे सभी प्यार करते थे। दिनभर ग्राऊंड में प्रैक्टिस करने के चलते ही उसका नाम विक्की ग्राऊंड पड़ गया था, लेकिन आम बोलचाल में ग्राऊंडर शब्द गौंडर में बदल गया। जालंधर की एकैडमी में विक्की कभी-कभार किसी से भिड़ जाता था। लेकिन पहली बार साल 2008 में वह अपराध की दुनिया में तब आया जब उसका संपर्क एकैडमी के ही नवप्रीत उर्फ लवली बाबा से हुआ। लवली बाबा के संपर्क तब के कुख्यात गैंगस्टर प्रेमा लाहोरिया और सुक्खा काहलवां से था। थोड़े दिन में ही विक्की भी दोनों गैंगस्टर्स के करीब आ गया।

सेना से नौकरी की भी पेशकश हुई थी
विक्की को एकैडमी में ट्रेनिंग के दौरान ही सेना से नौकरी की पेशकश भी हुई, लेकिन उसने नौकरी करने से मना कर दिया। राष्ट्रीय स्तर पर तीन गोल्ड मैडल और दो सिल्वर मैडल जीतने वाले विक्की का उद्देश्य अब बदल चुका था। साल 2010 में अपराधी सुक्खा ने लवली बाबा का मर्डर कर दिया तो विक्की और प्रेम लाहौरिया दोनों ने बदला लेना चाहा। लवली की हत्या के बाद ही सुक्खा पुलिस के हत्थे चढ़ गया और जनवरी 2015 में एक दिन जालंधर कोर्ट में पेशी के दौरान ही विक्की और प्रेम ने सुक्खा पर हमला कर दिया। भीषण गोलीबारी में सुक्खा मारा गया।

Content Writer

Vatika