दिल्ली से पकड़ा गया गैंगस्टर विक्की गौंडर का साथी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 01:26 PM (IST)

पटियालाः पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर को पंजाब पुलिस ने एनकाऊंटर में मार गिराया  जिसके बाद कई गैंगस्टरों ने एक-एक करके आत्मसमर्पण कर दिया।


पंजाब पुलिस नशा तस्करों पर रोक लगाने के लिए जगह -जगह छापेमारी कर रही है और गैंगस्टरों, नशा तस्करों को पकड़ रही है। इसी छापेमारी के दौरान पंजाब पुलिस के हत्थे एक और गैंगस्टर चढ़ा है। पंजाब पुलिस ने बताया कि ये गैंगस्टर विदेश में रह रहा था और रात को उसे दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार  किया गया है। इस गैंगस्टर का नाम सुमित कुमार कुसावा बताया जा रहा है।

 

सुमित साइप्रस से भारत आया था। जिसे हवाई अड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया गया।  सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर सुमित साइप्रस में विक्की गौंडर का फेसबुक अकाउंट भी चला रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ लुक आऊट नोटिस भी जारी किया था।  गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर से पुलिस ये पता लगा रही है कि आखिर वो भारत क्यो आया है क्या करने आया है।
 

Sonia Goswami