Gangster ने एनकाउंटर के डर से कर दिया ये ऐलान, Video हो रहा वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 10:57 AM (IST)

पंजाब डेस्क : गैंगस्टर सागर न्यूटन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं इस दौरान एकाउंटर से डर कर गैंगस्टर ने सरेंडर करने का ऐलान भी कर दिया है। सागर ने कहा कि पुलिस द्वारा उसकी पत्नी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उसने चेतावनी दी है कि अगर उसकी जिंदगी को पुलिस ने खराब करने की कोशिश की तो वह किसी को ठीक नहीं रहने देगा। 

आपको बता दें कि  गैंगस्टर सागर न्यूटन पर  इरादा-हत्या सहित कई मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा उसे काबू करने ले लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी बीत उनसे वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल की है। उसने कहा कि उस पर धारा 307 का मामला दर्ज है। वह अपनी पत्नी और बच्चे के कारण सुधरने की कोशिश कर रहा है और अपराध की दुनिया को छोड़ना चाहता था। इसके चलते वह पंजाब से बाहर रह रहा था। वहीं अब पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर लिया है  और उसके बीते कुछ दिनों से पुलिस थाने में रखा हुआ है। उसने कहा कि पुलिस ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है और अब वह किसी को ठीक नहीं रहे देगा। उनसे कहा कि अगर उसकी पत्नी पर दर्ज झूठे मामले पुलिस रद्द कर देगी तो वह सरेंडर करने के लिए तैयार है।  

PunjabKesari

उसने आरोप लगाए हैं कि उसकी विरोधी पार्टियों से पुलिस ने पैसे खाएं है पर उसके पास पैसा नहीं है कि वह केस पर खर्च कर सके। उसने कहा कि नेताओं की रैली में सरेआम  भगोड़े घुमते है पर पुलिस उन्हें नहीं पकड़ती। सागर ने कहा कि उससे गलतियां हुई है पर अब वह सही ढंग से जीवन जीना चाहता है। पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है और उसके पकड़ने के लिए पुलिस टीमें हथियारों से लैस होकर उसके फ्लैट पर रेड करने आई थी पर वह वहां नहीं था। इसके बाद पुलिस उसकी बेटी और पत्नी को साथ ले गई। सागर ने कहा कि अगर उसकी पत्नी जेल जाती है तो वह हथियार मगंवाएगा और किसी के वहीं बख्शेगा। उसने अपनी बेटी की कसम खाते हुए कहा कि अगर पुलिस उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामला रद्द करती है तो वह सरेंडर कर देगा।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News