बड़ी खबर : पंजाब की केंद्रीय जेल में भिड़े गैंगस्टर, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 03:02 PM (IST)

गुरदासपुर : केंद्रीय जेल गुरदासपुर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आज सुबह केंद्रीय जेल गुरदासपुर में 2 गैंगस्टरों के गुट आपस में भिड़ गए। उस दौरान चले ईंट-पत्थर लगने के कारण एक एस.एच.ओ., पुलिस विभाग के फोटोग्राफर सहित एक कर्मचारी घायल हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया। सूत्रों के अनुसार कैदियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस द्वारा फायरिंग के अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं।   

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुई परनीत कौर

दूसरी और इस मामले की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्रन डॉ. हिमांशू अग्रवाल, एस.एस.पी. दयामा हरीश कुमार, ए.डी.सी. सुभाष चंद्र सहित बड़ी गिनती में पठानकोट, बटाला, गुरदासपुर सहित सभी थानों की पुलिस फोर्स सहित सी.आर.पी. के जवान केंद्रीय जेल गुरदासपुर में पहुंचे। इसके अलावा 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, दंगा कंट्रोल वाहन सहित बड़ी संख्या में जवानों को केंद्रीय जेल में भेजा गया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash