गैंगवार हमलाः 2 नौजवानों की मौत, गांव में छाया मातम

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 07:08 PM (IST)

बठिंडा/लहरा मोहब्बत (मनीष): आज गांव लहराखाना में दोपहर समय माहौल उस समय गमगीन हो गया जब दो नौजवानों पर अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इन नौजवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया परंतु उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू (30) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लहराखाना और मनप्रीत सिंह बिक्की (26) पुत्र गुरसेवक सिंह पूर्व सरपंच निवासी लहरा बेगा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी मुताबिक इन दोनों नौजवानों का संबंध कुलवीर नुरूआना ग्रुप के साथ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः SIT के सामने पेश होने के बाद मजीठिया ने नवजोत सिद्धू पर कसा तंज

जानकारी अनुसार गांव लहराखाना के रिटायर्ड अध्यापक सुखवंत सिंह की पत्नी अंग्रेज कौर का आज गांव के गुरुद्वारा बाबा वधावा सिंह में दोपहर 1 बजे भोग पड़ा। मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू की अंग्रेज कौर ताई लगती थी। मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू अपने साथियों समेत अपनी ताई के भोग पर आया था तो कुछ समय बाद अचानक गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोलियां चलने की आवाज आई। पता लगा है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू और मनप्रीत सिंह बिक्की पर अंधाधुंध गोलियों के साथ कातिलाना हमला कर दिया, जिसमें दोनों नौजवानों की मौत हो गई। एस.एस.पी. बठिंडा अजय मलूजा ने अपनी टीम घटना स्थान का दौरा किया। पुलिस टीम ने घटना का जायजा लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila