गणपति विसर्जन के दौरान नहर में बहे भाई-बहन का मिला शव, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 04:44 PM (IST)
बठिंडा (विजय/परमिंद्र): गणपति विसर्जन के दौरान गत मंगलवार को नहर में बहे भाई बहन दोनों के शव बरामद हो गए हैं। बहन 6 वर्षीय अंजना का शव गत दिन लंबी के नजदीक नहरी खाल से बरामद हुआ था जबकि मंगलवार को उसके 11 वर्षीय भाई रिशु उर्फ प्रिंस पुत्र कैलाश कुमार निवासी जोगी नगर टिब्बा का शव भी डूमवाली के नजदीक एक रजबाहे से बरामद हो गया है। मंगलवार को दोनों बच्चों का अंतिम संसकार परसराम नगर स्थित शमशानघाट में किया गया जहां माहौल बेहद भावुक रहा। इस मौके पर पीसीए प्रधान अमरजीत मेहता व अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर परिवार के साथ दुख सांझा किया व हर मदद देने का का आश्वासन दिया।
असल में रिशु का शव मंगलवार सुबह डूमवाली के नजदीक एक कस्सी से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलने पर सुबह करीब 8 बजे सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गिल, विक्की कुमार, अध्यक्ष गौतम गोयल दो एंबुलैंसे लेकर गांव डूमवाली पहुंचे। चौकी पथराला के चौकी इंचार्ज धर्म सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर उपस्थित थे। सहारा टीम ने लाश को बाहर निकाला और शिनाख्त की। उक्त शव मंगलवार को नहर में बहे रिशु उर्फ प्रिंस का ही निकला। बाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद संस्था के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुचाया।
गौरतलब है कि मंगलवार को गणपति विजर्सन के दौरान नहर में उक्त दोनों भाई बहन बह गए थे। तब से ही समाजसेवी संगठन, एनडीआरएफ की टीमें तथा अन्य माहिर गोताखोरों द्वारा बच्चों की नहर में तलाश की जा रही थी। लेकिन दोनों बच्चों के शव बहकर काफी दूर निकल गए। बच्ची का शव लंबी के नजदीक बरामद हुआ जबकि उसके भाई का शव एक सप्ताह के बाद डूमवाली के नजदीक कस्सी से बरामद हुआ। इधर, मंगलवार को बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया जबकि लिस और गोताखोर अपने स्तर पर बच्चों की लाश ढूंढने के लिए प्रयास कर रहे थे परंतु किसी को भी सफलता नहीं मिली आखिर सहारा का सर्च अभियान ही सफल रहा और बच्चे को ढूंढने में मदद मिली सहारा जन सेवा टीम द्वारा आज पुलिस कार्यवाही के बाद दोनों भाई बहनों की लाशो को परिवार वालों को सौंप दिया गया मृतक बच्चे की शिनाख्त प्रिंस सैनी 11 वर्षीय पुत्र कैलाश सैनी वासी टिब्बा योगी नगर हुई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

