उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पंजाब दौरा कैंसिल, अब आएंगे 14 को

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 12:59 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल का 13 मार्च का पंजाब दौरा कारणवश कैंसिल हो गया है। जानकारी मिली है कि अब वह 14 मार्च को फिरोजपुर रेल मंडल के लुधियाना-व्यास-जालंधर रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी फिरोजपुर रेल मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक विक्रांत कुमार ने आज दी। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक आशुतोष गंगल रेलखंड निरीक्षण के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.15 बजे और जालंधर सिटी स्टेशन पर शाम 4.30 बजे प्रैस कांफ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

Content Writer

Sunita sarangal