ब्यास दरिया में दिखा विशाल मगरमच्छ, उमड़ी भीड़, सड़क पर लगा जाम
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 11:50 AM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर नौशहरा पत्तन पर ब्यास दरिया में पानी का लेवल कम होने की वजह से आज एक बहुत बड़ा मगरमच्छ दिखा। जब राहगीर इस मगरमच्छ को देखने पहुंचे तो इसे देखने के लिए दरिया किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
गौरतलब है कि कुछ समय से बाढ़ की वजह से दरिया में पानी का बहाव काफी बढ़ गया था। हो सकता है कि यह मगरमच्छ बाढ़ में यहां आया हो। आज जब नदी में पानी का लेवल कम था तो एक बहुत बड़ा मगरमच्छ दरिया में टहलता हुआ दिखा। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करके वीडियो बनाते दिखे जिसकी वजह से दरिया किनारे काफी ट्रैफिक जाम भी लग गया। हर कोई इसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगा। दूसरी ओर, आस-पास के लोगों को दरिया किनारे कम जाने की हिदायत दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

