Ludhiana : लड़की को वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने से रोकने पर मारपीट
punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 09:06 PM (IST)

साहनेवाल : पड़ोसी लड़की को फोन पर कथित अश्लील हरकतें करने से रोकने के लिए उसे घर में बंद कर जमकर पीटा गया और बाद में पेड़ से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सब इंस्पैक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में राजबीर सिंह पुत्र राम हरख सिंह निवासी औदर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव शिव लाला दा वेहड़ा गांव धरोड़ ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है। उसका रिश्तेदार विपन सिंह उर्फ जितेंद्र पुत्र गुड्डु सिंह भी उसके साथ काम करता है। 16 फरवरी को जब वह काम से वापस अपने कमरे पर आया तो हमारे कमरे के पड़ोस में रहने वाली लड़की छत पर किसी के साथ कथित वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें कर रही थी। जिस पर विपन ने लड़की के माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी।
जांच अधिकारी हरमीत सिंह ने बताया कि लड़की ने विपन पर मेरा हाथ पकड़ने का आरोप लगाया है। तैश में आए लड़की के पिता और चाचा ने विपन को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। राजबीर ने बताया कि पहले तो मामला शांत हुआ, फिर आधे घंटे बाद लड़की के चाचा ने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया, जिनमें उम्मेदपुर निवासी सुन्नी और तीन अन्य अज्ञात युवक शामिल थे। जिन्होंने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसे पेड़ से बांध दिया। इस संबंध में पुलिस ने नरेश परसवान, गांव धरौड़ निवासी विपन पासवान, उम्मेदपुर निवासी सन्नी और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।